गभाना: पिसावा के कादिलपुर में नामजदों ने घर में घुसकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
गभाना तहसील के पिसावा थाना क्षेत्र से मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। मामला थाना पिसावा क्षेत्र के कादिलपुर का है, जहाँ पीड़िता पूनम देवी पत्नी पवन ने शनिवार को थाना में दर्ज कराए मुकदमा में गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।