गभाना: गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया
गभाना के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। सुबह से ही स्कूल परिसर भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर नज़र आया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित व भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण, गोपियों और माखन चोर की वेशभूषा में नजर आए।