गभाना: गभाना के अधेड़ की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
गभाना के 50 वर्षीय सुभाष मेहनत मजूदरी करते थे। एक अगस्त को वह अपने गांव के ही अंकित के साथ बाइक से खुर्जा से गभाना लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे किसी बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सुभाष व अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें परिजनों ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।