मड़ावरा: मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में घर के बाहर सो रही महिला के साथ चाकू दिखाकर एक व्यक्ति ने की छेड़छाड़
मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार और शुक्रवार की देर रात घर के बाहर सो रही एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने चाकू से धमका कर छेड़छाड़ की।शुक्रवार को दोपहर 1 बजे पीड़िता ने बताया कि जब वह घर के बाहर सो रही थी तभी एक व्यक्ति आया और चाकू से धमका कर छेड़छाड़ करने लगा तभी परिजन आ गये तो भाग गया।