अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम श्योपुर में अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वरिष्ठ जनों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण तथा वरिष्ठ जनों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007 की जानकारी प्रदान की गई एवं उनके अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग से प्रभारी उपसंचालक श्री सौरभ राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, समाजसेवी श्री मुकेश हिरनीखेड़ा गायत्री परिवार के प्रबंध ट्रस्टी श्री आदित्य चौहान, वृद्धाश्रम के संचालक श्री धर्मेंद्र शर्मा, श्री मनोज वैष्णव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur