Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चित्रकूट में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित आरओ प्लांट और सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया तथा भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दवा वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, साफ-सफाई और चिकित्सकीय सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज टीके उपलब्ध रहें। कैंटीन संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बकाया भुगतान की समस्या उठाई, जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। #Chitrakoot​ #NandiJi​ #HospitalInspection​ #UPGovernment​ #HealthDepartment​ #BreakingNews​ #HindiNews​ #LatestNews​ #ViralNews​ #TrendingNews​ #MedicalFacilities​ #ROPlant​ #PublicToilet​ #Healthcare​ #UPNews​ #Doctor​ #PatientCare​ #GovernmentHospital​ #NewsUpdate​ #ChitrakootNews

Manikpur, Chitrakoot | Jun 14, 2026

MORE NEWS

#चित्रकूट 

थाना मऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तितौली में एक महिला के पैर में गोली लगने से घायल होने की घटना तथा प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान

#चित्रकूट थाना मऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तितौली में एक महिला के पैर में गोली लगने से घायल होने की घटना तथा प्रकरण में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह का बयान

Manikpur, Chitrakoot | Jun 17, 2026

#चित्रकूट 

एसओजी व कोतवाली कर्वी की संयुक्त टीम द्वारा 02 माह से लापता नगर पालिका कर्मी को गौतम श्रषि आश्रम मथुरा वृन्दावन से किया सकुशल बरामद

#चित्रकूट एसओजी व कोतवाली कर्वी की संयुक्त टीम द्वारा 02 माह से लापता नगर पालिका कर्मी को गौतम श्रषि आश्रम मथुरा वृन्दावन से किया सकुशल बरामद

Manikpur, Chitrakoot | Jun 16, 2026

सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास) मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रामघाट वह बरहा के हनुमान मंदिर, खोही, पीली कोठी चौराहा परिक्रमा मार्ग, का किया निरीक्षण

भगवान श्री पुरुषोत्तम दास की तपोभूमि चित्रकूट के पावन मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट पर आगामी दिनांक 15 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अधिमास ज्येष्ठ मास की 'सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास)' के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

मेले की संवेदनशीलता और व्यापकता को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस पावन अवसर पर लगभग 07 से 08 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कर्वी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि संपूर्ण मेला परिसर में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सभी सीसीटीवी कैमरों को २४ घंटे क्रियाशील (ऑपरेशनल) रखा जाए।
 
घाटों और संपर्क मार्गों पर सुगम आवागमन हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाए हुए हैं, उन्हें तत्काल अंदर कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
 
 मेला क्षेत्र के भीतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहिया वाहनों (स्कूटर/बाइक) का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

 पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस आरक्षियों को पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
 पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी सुरक्षाकर्मी अपनी नियत तैनाती स्थल को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक कि उसका प्रतिस्थापनी (रिलीवर) वहां उपस्थित न हो जाए।

 मेले में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी निर्धारित ड्रेस (वर्दी) में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और समीक्षा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, अधिशासी अधिकारी (कर्वी) लालजीत यादव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे

सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास) मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने रामघाट वह बरहा के हनुमान मंदिर, खोही, पीली कोठी चौराहा परिक्रमा मार्ग, का किया निरीक्षण भगवान श्री पुरुषोत्तम दास की तपोभूमि चित्रकूट के पावन मंदाकिनी नदी स्थित रामघाट पर आगामी दिनांक 15 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अधिमास ज्येष्ठ मास की 'सोमवती अमावस्या (पुरुषोत्तम मास)' के पावन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामघाट का स्थलीय निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेले की संवेदनशीलता और व्यापकता को देखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र को 05 जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहाँ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इस पावन अवसर पर लगभग 07 से 08 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, कर्वी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि संपूर्ण मेला परिसर में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु सभी सीसीटीवी कैमरों को २४ घंटे क्रियाशील (ऑपरेशनल) रखा जाए। घाटों और संपर्क मार्गों पर सुगम आवागमन हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जो दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर दुकान लगाए हुए हैं, उन्हें तत्काल अंदर कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। मेला क्षेत्र के भीतर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दोपहिया वाहनों (स्कूटर/बाइक) का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस आरक्षियों को पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कोई भी सुरक्षाकर्मी अपनी नियत तैनाती स्थल को तब तक नहीं छोड़ेगा, जब तक कि उसका प्रतिस्थापनी (रिलीवर) वहां उपस्थित न हो जाए। मेले में तैनात समस्त सफाई कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से अपनी निर्धारित ड्रेस (वर्दी) में रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और समीक्षा के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल, अधिशासी अधिकारी (कर्वी) लालजीत यादव सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे

Manikpur, Chitrakoot | Jun 16, 2026

चित्रकूट में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित आरओ प्लांट और सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया तथा भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दवा वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, साफ-सफाई और चिकित्सकीय सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं और अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं व एंटी-रेबीज टीके उपलब्ध रहें। कैंटीन संचालन कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बकाया भुगतान की समस्या उठाई, जिस पर मंत्री ने जिलाधिकारी को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। #Chitrakoot​ #NandiJi​ #HospitalInspection​ #UPGovernment​ #HealthDepartment​ #BreakingNews​ #HindiNews​ #LatestNews​ #ViralNews​ #TrendingNews​ #MedicalFacilities​ #ROPlant​ #PublicToilet​ #Healthcare​ #UPNews​ #Doctor​ #PatientCare​ #GovernmentHospital​ #NewsUpdate​ #ChitrakootNews - Manikpur News