इंदरगढ़: ग्राम सुरापुरा में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ी, सोने-चांदी के आभूषण व 25 हजार नगद ले गए
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरापारा में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी व बक्सा तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व 25 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। एसआई अवतार सिंह ने रविवार 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी रमेश पुत्र डब्बू लाल कुशवाहा ने आवेदन दिया कि 25-26 सितंबर की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसे। सुबह जागने पर देखा तो अलमारी व बक्सा टूटा पड़ा