सिरदला: धनतेरस पर सिरदला बाजार में करीब तीन करोड़ के कारोबार का अनुमान
सिरदला। धनतेरस पर शुक्रवार को सिरदला बाजार में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। सुबह से देर शाम तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। इस बार सबसे महंगी खरीदारी में बाइक लोगों की पहली पसंद बनी रही। कुशाहन पेट्रोल पंप के पास स्थित तीन और सिरदला बाजार के दो बाइक शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार नई बाइक खरीदने पहुंचे।