कलेक्टर एवं विधायक ने किया निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी द्वारा बुधवार को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरडीसी) द्वारा निर्माणधीन लुकवासा से चंदेरी राजघाट सड़क निर्माण कार्य का संयुक्त भ्रमण किया गया। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए की पानी की निकासी हेतु पुलियों का निर्माण कराया जाए। साथ ही बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सड़क मार्ग को चलने योग्य बनाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण हुए कार्य की गुणवत्ता को कटर मशीन द्वारा सड़क की गुणवत्ता को परखा गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। सड़क के दोनों साइडों पर वृक्षारोपण किये जाने के निर्देश दिए। सड़क के साइड शोल्डर मानक के हिसाब से ही बनाए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ईसागढ़ एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार श्री रोहित रघुवंशी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
#ashoknagar