चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित वार्डों में घर-घर जिला अधिकारियों ने किया संपर्क
---
सतना 07 सितम्बर 2026/कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने आज चित्रकूट में ली गई समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पुनर्वास और जन सुविधाओं की पुनर्बहाली के कार्यो की समीक्षा की। इसके उपरातं उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को चित्रकूट नगर पंचायत के बाढ प्रभावित वार्ड आवंटित करते हुए घर-घर जाकर मूलभूत सुविधाओं की बहाली, राहत सामग्री का वितरण का सत्यापन और समस्यायें सुनने के लिए निर्देशित किया। चित्रकूट नगर परिषद के बाढ प्रभावित वार्ड नम्बर 4, वार्ड न 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 13 में प्रत्येक वार्ड में तीन से चार जिला अधिकारियों की डयूटी लगाते हुए उन्हें घर-घर जाकर सम्पर्क करने के लिए भेजा। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित जिला अधिकारी अपने आवंटित वार्ड में वार्ड पार्षद, पटवारी तथा वार्ड प्रभारी के साथ घर-घर जाकर मूलभूत सुविधाओं की बहाली, राहत सामग्री का वितरण सत्यापन और बाढ प्रभावित परिवारों से संवेदनापूर्वक बातचीत कर उनके समस्यायें जानेंगे तथा सायं 4 बजे से पुनः आयोजित बैठक में वार्ड भ्रमण के संबंध में प्रतिवेदन और फीडबैक प्रस्तुत करेंगे।
इसके अनुसार नगर पंचायत चित्रकूट के वार्ड क्रमांक 04 में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजीव सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री भूपेन्द्र सिंह तथा आयुष अधिकारी नरेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। वार्ड क्रमांक 05 में सीईओ केन्द्रीय सहकारी बैंक एस. ब्रम्हवंशी, डीआरसीएस प्रकाश प्रभाकरण, डीएसओ सम्यक, डीएम नागरिक आपूर्ति पंकज बोरसे को दायित्व सौंपा गया। वार्ड क्रमांक 06 में प्रभारी उप संचालक कृषि राम सिंह बागरी, उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा एपी सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्वेतांक चौरसिया एवं सहायक श्रम अधिकारी अनुराग सिंह को जिम्मेदारी दी गई। वार्ड क्रमांक 07 में कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा लाजरूस केरकेट्टा एवं पर्यटन विकास के अमित तिवारी, वार्ड क्रमांक 08 में जिला समन्वयक जन अभियान आशीष ताम्रकार, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्रीमती सपना मानकर, वार्ड क्रमांक 09 में जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह, आबकारी अधिकारी श्री लोकेश सिंह, प्राचार्य आईटीआई अजय सिंह बागरी, वार्ड क्रमांक 10 में उप संचालक मत्स्य इन्दु कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड मनोज द्विवेदी, वार्ड क्रमांक 11 में जीएम डीईसी उद्योग राहुल दुबे, सहायक संचालक पिछडा वर्ग श्रीमती सुमन द्विवेदी तथा चित्रकूट नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 13 में रोजगार अधिकारी अजय सिंह, एसडीओ मनीष तिवारी तथा कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप को जिम्मेदारी दी गई थी। इन जिला अधिकारियों को घर-घर संम्पर्क करने के साथ ही अपने अधीनस्थ संस्थाओं का निरीक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई। बताया गया कि डूब प्रभावित क्षेत्र के सभी परिवारों को सूखा खाद्यान्न, कंबल, कपडे आदि की सहायता वितरित करा दी गई है। इसके साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अनुसार मिलने वाली स्वीकृत आर्थिक सहायता उनके खातों में पहुंचाई गई है। अधिकारियों के वाहनों में 10-10 पैकेट राहत सामग्री किट भी रखवाई गई थी ताकि यदि कोई परिवार वंचित रहा है तो उसे तत्काल सामग्री दी जा सके। इन अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत चित्रकूट के वार्ड पार्षद और पटवारी तथा वार्ड प्रभारी के साथ आवंटित वार्ड के घर-घर जाकर मूलभूत सुविधाओं की बहाली राहत सामग्री का वितरण और प्रभावित परिवारों के संवेदनापूर्वक बातचीत कर समस्यायें जानी और निराकरण की कार्यवाही की।
बाद में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री Shailendra Singh ने सभी अधिकारियों से फीडबैक लिया।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
69 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026