दमोह: बेलाताल के पास मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, सड़क हादसे में मौत की आशंका, दमोह कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलाताल के पास आज सुबह मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली,म्रतक की पहचान नसीब शाह निवासी दमोह के रूप में की गई,पुलिस द्वारा किसी वाहन की टक्कर या सड़क दुर्घटना में उक्त व्यक्ति की मौत की आशंका जताई गई है ,कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मर्ग पंचनामा आदि कार्यवाही की और शव पी एम हेतु जिला अस्पताल भेजा,