#बालोतरा: 06 पुलिस थानों के 15 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण।
6.8 क्विंटल डोडा पोस्त, 02 किलोग्राम एमडी, अफीम के पौधे, गांजा व स्मैक नष्ट।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री राजेश कुमार कॉवत आईपीएस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एनडीपीएस एक्ट में दर्ज प्रकरणों में जब्तशुदा वजह सबूत माल अवैध मादक पदार्थ यथा डोडा पोस्त, एमडी, एमडी केमिकल, गांजा आदि मादक पदार्थ निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के निकटतम सुपरविजन में निर्धारित प्रक्रियानुसार इंवेंटरीसुदा भौतिक सत्यापन व बाद एफएसएल रिपोर्ट प्राप्ति के निस्तारण योग्य मादक पदार्थ को डीडीसी कमेटी द्वारा माप-तौल कर जिला बालोतरा के 06 पुलिस थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के कुल 15 प्रकरणों में वजह सबूत जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त, 02.780 किलोग्राम गांजा, 02.177 किलोग्राम एमडी, अफीम के पौधे 05.017 किलोग्राम व स्मैक 41 ग्राम को नियमानुसार नष्ट किया गया।
कार्यवाही विवरणः- माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के निर्णय क्रिमिनल अपील नम्बर 652/212 भारत सरकार बनाम मोहनलाल, वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) भारत सरकार नई दिल्ली की अधिसूचना के पैरा संख्या 5 की अनुपालना में श्रीमान महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत वजह सबूत माल का निस्तारण किए जाने हेतु इन्वेन्ट्री/भौतिक सत्यापन करवाया जाकर बाद एफएसएल रिपोर्ट प्राप्ति के थानाधिकारीगण पुलिस थाना जसोल, गुड़ामालानी, सिवाना, बालोतरा, कल्याणपुर व धोरीमन्ना द्वारा प्रेषित पत्रावलियों में माल निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रियानुसार उक्त जब्तशुदा मादक पदार्थ अवैध डोडा पोस्त, एमडी, एमडी केमिकल व गांजा का नष्टीकरण जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति (डी.डी.सी.) द्वारा उपरोक्त 06 पुलिस थानों के कुल 15 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ 6.80 क्विंटल डोडा पोस्त, 02.780 किलोग्राम गांजा, 02.177 किलोग्राम एमडी, अफीम के पौधे 05.017 किलोग्राम व स्मैक 41 ग्राम को उपरोक्तानुसार गठित डीडीसी कमेटी द्वारा नियमानुसार नष्ट किया गया।
डीडीसी कमेटी जिला बालोतराः-
01. अध्यक्ष - श्री राजेश कुमार कॉवट आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बालोतरा,
02. सदस्य - श्री योगेश चौधरी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा,
03. सदस्य - श्रीमती केशर निपु. अपराध सहायक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा।
@policerajasthan
#BalotraPolice #NDPSAct #WarOnDrugs #NashaMuktBharat
Barmer, Rajasthan | Nov 29, 2026