पटना ग्रामीण: पटना DM ने DM कार्यालय में 21 लोक शिकायतों के अपीलीय मामलों की सुनवाई की, 3 लोक प्राधिकारों पर लगाया अर्थदंड
डीएम कार्यालय में पटना डीएम ने लोक शिकायत के 21 अपीलीय मामलों की सुनवाई की और परिवादों का निवारण भी किया।शनिवार दोपहर 2:16 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।वहीं लोक शिकायत के निष्पादन में शिथिलता बरतने के आरोप में तीन लोक प्राधिकार के विरुद्ध ₹5000का अर्थ दंड लगाया गया।साथ हीं लोक प्राधिकार अंचल अधिकारी मसौढ़ी से स्पष्टीकरण भी किया गया।