पटना ग्रामीण: मिलर हाई स्कूल मैदान में राजद की रैली, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी रहे मौजूद
मिलर हाई स्कूल मैदान में शनिवार को राजद के द्वारा अति पिछड़ा जगाओ तेजस्वी सरकार बनाओ मुद्दे पर बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। इस रैली में पूरे बिहार भर से अति पिछड़ा समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए।