पटना ग्रामीण: NEET UG 2025 परीक्षा के लिए पटना में दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग
NEET UG 2025 के राष्ट्रीय अहर्ता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की पटना जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त ब्रीफिंग की। मौके पर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।