पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लालू यादव को 'ड्रामेबाज़' बताया, सत्ता में रहते हुए जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई?
जातीय जनगणना का क्रेडिट लिए जाने को लेकर केंद्रीय नेता ललन सिंह ने राजद और लालू यादव पर निशाना साधा है।शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि 2004-2009 में सत्ता में रहते हुए राजद ने जातीय जनगणना क्यों नहीं करवाई। उन्होंने नीतीश कुमार की जातीय जनगणना के समर्थन की सराहना की और कहा कि अब केंद्र सरकार ने फैसला लेकर जातीय जनगणना करने का फैसला लिया।