पटना ग्रामीण: मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंह पटना पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, बिहार के संस्कृति की प्रशंसा की
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंह शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पटना पहुंची। जहां ढोल नगाड़े के साथ रिया सिंह का स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने बिहार की कल्चर और लोगों की खूब प्रशंसा की। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लिट्टी चोखा काफी पसंद है और वह जरूर खाएंगी।