जगाधरी: प्रताप नगर के जंगलों में मिले लावारिस शव का शिव सेवा समिति ने यमुना स्थित श्मशान घाट में किया अंतिम संस्कार
तीन दिन पहले प्रताप नगर पुलिस को जंगलों में एक लावारिस शव मिला था। जिसके बाद परिवार को ढूंढने के प्रयास किए गए उसकी जेब से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। आज 72 घंटे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक की आयु 40 वर्ष है।