जगाधरी: वार्ड नंबर 17 में घूम रहे पांच आवारा गोवंश को नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर गौशाला भिजवाया
शहर में घूम रहे आवारा गोवंश को लगातार नगर निगम की टीम रेस्क्यू करने के बाद गौशाला भिजवाने का काम कर रही है। आज भी पांच गोवंश को वार्ड नंबर 17 से पड़कर गौशाला भिजवाया। वही अधिकारी ने बताया कि इस तरह से घूम रहे आवारा गोवंश के मालिक की पहचान होने पर उसको ₹5100 का जुर्माना भी किया जाएगा। वहीं लोगों से भी इसकी सूचना देने की अपील की।