जगाधरी: मुस्ताबाद रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ी के ठहराव को लेकर अधिकारियों व भारतीय किसान यूनियन के बीच हुई बैठक रही विफल
भारतीय किसान यूनियन और आसपास के गांव के लोग लगातार पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को लेकर मुस्ताबाद रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन एक महीने का समय मांगा था जिसमें आज दोबारा से इसको लेकर बैठक की गई। जो की विफल रही जिसमें अधिकारियों ने अभी ठहराव को लेकर अपनी मजबूरी जाहिर की। जिस पर भारतीय किसान यूनियन सहमत नहीं हुआ।