जगाधरी: साढोरा में मिट्टी के नीचे दबे परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, इलाज जारी
घटना आज सुबह की है जब ईद के लिए घर की पुताई के लिए एक परिवार मिट्टी लेने के लिए पहुंचा था। अचानक से मिट्टी की ढंग गिर गई जिसके बाद दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। बाकी 6 को साढोरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जिनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर पर लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।