जगाधरी: गंगानगर कॉलोनी में घर से ₹80000 नकद व सोने-चांदी के जेवर हुए चोरी, घर में ही सोया था परिवार
सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था । रात के समय शोर हुआ तो उठा तो उसने देखा एक व्यक्ति थैला लेकर उसके घर से निकल रहा था उसने पीछा भी किया मगर नहीं पकड़ पाया। घर में रखकर 80,000 रुपए के साथ सोने चांदी के जेवर भी वह अपने साथ ले गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।