जगदलपुर: जगदलपुर में हेलमेट लगाकर दफ्तर नहीं जाने पर चालान कटना तय, पुलिस अधीक्षक ने जारी किया आदेश
जगदलपुर में बढ़ते सड़क हादसों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर मेगा अभियान चलाया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत जगदलपुर के एसपी दफ्तर से की है इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने जाने वाले सभी कर्मचारियों की चैकिंग की और चालान काटा।