देवरी: देवरी थाना में चला स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर दिया संदेश
Deori, Giridih | Nov 8, 2026 दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर देवरी थाना में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में पूरे थाना परिसर की साफ-सफाई की गई।अभियान के दौरान थाना के सभी कमरों, परिसर, कार्यालय सहित आसपास के इलाकों में झाड़ू लगाया गया, कचरा हटाया गया और कीटनाशक का छिड़काव किया गया।