जिला परिवहन विभाग, कटिहार के द्वारा कोलासी डिग्री कटिहार के समीप सीट बेल्ट एवं हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के क्रम में 1,58,000 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूला गया।*
कटिहार,17 अगस्त 2026 सोमवार।
इस समय जिला परिवहन पदाधिकारी कटिहार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु / गंभीर चोटों की प्रवृति में कमी लाने हेतु लगातार वाहन जाँच अभियान किया जाना आवश्यक है ।
, विशेष जाँच अभियान हेतु विभागीय निर्देशानुसार प्रथम सप्ताह के सोमवार को हेलमेट जाँच अभियान एवं गुरूवार को सीट बेल्ट तथा तृतीय सप्ताह के सोमवार को सीट बेल्ट एवं गुरूवार को हेलमेट जाँच अभियान चलाने का निदेश दिया गया है।
उक्त जाँच अभियान हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं सड़क सुरक्षा पर गठित उनकी समिति के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश यथा दो पहिया वाहन चालन के दौरान राईडर एवं पिलियन राईडर द्वारा अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग, सड़क पर Lane Disipline का पालन, Wrong Side Driving के विरूद्ध सशक्त प्रवर्तन के साथ-साथ Red-Blue Strobe Lights and Hooters इत्यादि के अनाधिकृत उपयोग करने वाले वाहनों का seizure and penalty नियमानुसार किया जाएगा।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
कटिहार ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 17, 2026