उनियारा: उनियारा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में एक साथ मतदान करने पहुंची महिला पार्षद
Uniara, Tonk | Sep 21, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस खेमे की 5 महिला पार्षद एक साथ मतदान करने के लिए पहुंची। मतदान से पूर्व पांचों महिला पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी सुमन गुर्जर ने शपथ दिलाई। इसके उन्होंने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नरेश गुर्जर भी मौजूद रहे।