ब्रह्मपुर: बड़की नैनीजोर की अंबेडकर बस्ती में तीन झोपड़ियों में लगी आग, ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया
बड़की नैनीजोर की अंबेडकर बस्ती में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि 1 बजे अचानक एक साथ तीन झोपड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख बस्ती में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए।