हमीरपुर: चंद्रपुरवा बुजुर्ग में आग से गृहस्थी खाक, आगामी 25 अप्रैल को आनी है पुत्री की बारात
चंद्रपुरवा बुजुर्ग में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। चन्द्रपुरवा बुजुर्ग निवासी संजय तिवारी के रिहायशी मकान में अपराह्न 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से 10 कुंटल गेहूं, 3 कुंटल चना आदि गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया हैं।