हमीरपुर: ग्राम पंचायत जलाला में शार्ट सर्किट से 18 बीघे की फसल जलकर हुई खाक
ग्राम पंचायत जलाला के मजरा गहतौली में शाम 5 बजे विद्युत आपूर्ति चालू होने पर राजाराम के खेत में लगे खंबे में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गांव के रामेंद्रपाल सिंह भदौरिया व कामता की पांच-पांच बीघे, राजाराम व इंदल की चार-चार बीघे गेहूं की फसल कटी व खड़ी फसल खाक हो गई। ग्रामीणों ने घटना से फायर ब्रिगेड को सूचित किया और खुद आग बुझाने में जुट गए।