हमीरपुर: थाना ललपुरा के बजेहटा मोड़ पर लोडर की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी के बाद जाम में फंसे भतीजे की भी मौत हुए
एंबुलेंस से जिस वक्त घायल रिहाल उर्फ रुद्रांश को परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, उस वक्त तक मासूम की सांसें चल रही थी लेकिन बेतवा नदी के पुल पर लगे जाम में एंबुलेंस एक घंटे तक फंसी रही और इसी जाम में मासूम की सांसें थम गई। परिजन जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया।