हमीरपुर: पचखुरा खुर्द व मिहुना में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
पचखुरा खुर्द व मिहुना में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर/ प्रभारी बीडीओ शांतुन कुमार सिनसिनवार ने किया। ई-रिक्शा में माइक लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने रैली के साथ भ्रमणकर बुजुर्ग मतदाताओ को माला पहनाकर स्वागत किया और मतदान का प्रतिशत बढाने के लिए लोगों को जागरूक किया।