हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के छिमौली गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, माता-पिता ने हत्या का लगाया आरोप
छिमौली गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि 10 दिन पूर्व उसे लिवाकर ससुराल पक्ष के लोग अहमदाबाद ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, विरोध होने के चलते पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।