हमीरपुर: कुरारा कस्बे में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज
कुरारा के वार्ड-1 की महिला सुधा पत्नी वरुण खंगार ने थाने में शिकायत कर बताया कि कस्बे के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर संचालक मयंक गुप्ता पुत्र विनय गुप्ता मंगलवार को आया और बंद दरवाजे को धक्का देकर तोड़ दिया। घर में उसके साथ मारपीट व गाली- गलौज की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।