हरिद्वार: पुलिस ने अवैध चाकू के साथ घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को सिडकुल क्षेत्र से किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चाकू लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी विष्णुकांत मिश्रा के रूप में हुई है, जो सिडकुल स्थित कंपनी में काम करता है।