हरिद्वार: ज्वालापुर में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाते 2 गिरफ्तार, 15 हजार ₹ नगद, 2 मोबाईल बरामद
पुलिस ने ज्वालापुर में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाते 2 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 हजार ₹ नगद और 2 मोबाईल भी बरामद किए हैं। आरोपी शाहरुख और सलमान ज्वालापुर के मैदानियान मौहल्ले के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।