हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 3 वारंटी किए गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल
सोमवार को नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान से 3 वारंटी को गिरफ्तार किया है। तीनों वारंटी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने प्रेम प्रकाश शर्मा को लालजीवाला, जयभद्र को भूपतवाला और कृष्ण पाल को खड़खड़ी से गिरफ्तार किया। तीनों को कोर्ट ने पेश किया गया। जहां से उन्हें रोशनाबाद स्थित जिला कारागार भेज दिया गया है।