हरिद्वार: देहरादून सीमा पर पहुंच कर नगर कोतवाली पुलिस ने ADM के आदेश पर 3 को किया गुंडा एक्ट के तहत 30 दिनों के लिए जिला बदर
नगर कोतवाली पुलिस ने ADM के आदेश पर 3 अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को 30 दिनों के लिए जिला बदर किया है। ऋषिकुल निवासी सोमपाल, मायापुर निवासी गौरव उर्फ काला और भूपतवाला निवासी राकेश यादव को नगर कोतवाली पुलिस ने पहले तो कोतवाली परिसर में मुनादी कर चेतावनी दी कि वे अगले 30 दिनों तक जिले की सीमा में प्रवेश न करें। इसके बाद तीनों को देहरादून सीमा पर छोड़ा गया।