हरिद्वार: बहादराबाद स्थित निजी अस्पताल में स्टाफ कर्मियों को युवती समेत 6 ने बर्बरतापूर्वक पीटा, घटना CCTV में कैद, मुकदमा दर्ज
बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में दबंगों ने स्टाफ कर्मियों को लाठी डंडों से पीटा है। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर बहादराबाद थाने में 6 पर केस दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह 4 बजे बिना रजिस्ट्रेशन कराया युवक युवती सीधा ओपीडी में आकर इलाज की जिद करने लगे। जब स्टाफ ने मना किया तो वे बाहर से 4 और लोग ले आए और बर्बरतापूर्वक हमला बोल दिया।