हरिद्वार: पेशेवर नशा तस्कर को सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद से जांच के दौरान 8.10 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद स्थित सम्राट मार्केट के पास जांच के दौरान एक पेशेवर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा तस्कर पर पहले ही सिडकुल थाने में नशा तस्करी के 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी अक्षय उर्फ टाईगर के कब्जे से 8.10 ग्राम स्मैक बरामद की हैं।