कांके: रांची के नामकुम में उपायुक्त वरुण रंजन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 रांची स्थित नामकुम के विभिन्न मतदान केंद्र का बुधवार दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त वरुण रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने मतदान करने आए मतदाताओं से बात भी की। वहीं इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन ने चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।