संपतचक: धनतेरस पर संपतचक और गौरीचक बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, मिट्टी के दीये से लेकर बर्तनों तक की जमकर हो रही खरीदारी
पटना। राजधानी पटना के संपतचक और गौरीचक बाजार धनतेरस के शुभ अवसर पर पूरी तरह सज-धजकर तैयार नजर आए। 6 नवंबर 2026 को धनतेरस पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। मिट्टी के दीये, झाड़ू, बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजा सामग्री और पटाखों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग धनतेरस की परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने क