दो दिन तक लोकल के लिये तामशाबाद सनौली टोल रहेगा फ्री, पांच सदस्यीय कमेटी व टोल प्रबंधन की मंगलवार को एसडीएम कार्यालय समालखा में फिर होगी बैठक। सहमती नहीं बनने पर टोल कंपनी प्रबंधन एनएचएआई को लिखेगा लोकल ग्रामीणों की मांग को लेकर पत्र, इसके बाद ही टोल लेने व न लेने का निर्णय हो पाएगा। टोल कंपनी के लोगो ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। नेशनल हाईवे 709 एडी पर स्थित एनएचएआई के तामशाबाद-सनौली टोल को आसपास के विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा लोकल के लिये बिल्कुल फ्री करने की मांग की जा रही है लेकिन मौजूदा टोल कंपनी प्रबंधन लोकल के लिये मासिक पास बनवाने के लिये कह रहा हैजिस पर टोल कंपनी के प्रतिनिधियों कमल, अक्षय व देव आदि ने कहा कि एनएचएआई की गाइडलांइस में लोकल के लिये टोल फ्री नही हो सकता और लोकल के लिये रियायती दरों पर 350 रूपये में मासिक पास बनाया जाता है। वहीं दोनो पक्षों में सहमती नहीं बनने पर बैठक में फैसला लिया गया कि टोल कंपनी प्रबंधन एनएचएआई को लिखकर भेजेगा कि यहां के विभिन्न गांवों के ग्रामीण टोल में लोकल के छुट की मांग कर रहे है। लेकिन अब दो दिन तक तामशाबाद टोल लोकल के लिये फ्री रहेगा और मंगलवार को फिर से एसडीएम कार्यालय समालखा में टोल प्रबंधन व विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी की मीटिंग होगी। इसके बाद ही टोल लेने व न लेने बारे में पता चलेगा।
Panipat, Panipat | Sep 21, 2026