तुरकौलिया: माधोपुर में उधार नहीं देने पर दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार के साथ की मारपीट
तुरकौलिया के माधोपुर में बुधवार को दुकानदार द्वारा उधार समान नही दिए जाने पर दबंगो ने दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ दुकानदार के साथ मारपीट की है। जिसका वीडियो 11 बजके वायरल हुआ । सूचना पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की कांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगो के खिलाफ FIR दर्ज कर दोषियों पर कारवाई होगी।