तुरकौलिया: तुरकौलिया के दो फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ स्थानीय थाना में सोमवार को दर्ज हुई प्राथमिकी, फर्जी चिकित्सकों में हड़कंप
तुरकौलिया के दो फर्जी चिकित्सको के खिलाफ सोमवार को स्थानीय थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, फर्जी चिकित्सको में हड़कंप। थानाध्यक्ष सुनील कुमार शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन कुमार गुप्ता के आवेदन पर नीलकमल हॉस्पीटल के डॉ सुधीर कुमार व डॉ पूजा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी हुई है। उक्त दोनों चिकित्सको का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था।