तुरकौलिया: शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत बाबू टोला से सोमवार शाम साइकल लेकर निकले छात्र का शव रेलवे लाइन से बरामद
शंकर सरैया दक्षिणी पंचायत के बाबू टोला से सोमवार शाम साइकल लेकर निकले छात्र का शव रेलवे लाइन से हुआ बरामद। बंजरिया अपर थानाध्यक्ष त्रिभुअन कुमार ने 9 बजे बताया कि मृत छात्र की पहचान ऊक्त गांव के अरुण सिंह के पुत्र छोटू उर्फ सौरभ के रूप में हुई है। जो दिल्ली में रह कर लॉ की पढ़ाई करता था। एक सप्ताह पूर्व परिवार के शादी समारोह में आया था। परिवार में मातम छाया।