रामनगर: रामनगर थाना प्रभारी का अमरपाटन तबादला, विजय त्रिपाठी ने रामनगर थाने का पदभार संभाला, निकाला फ्लैग मार्च
रामनगर थाने में प्रशासनिक फेरबदल के तहत विजय त्रिपाठी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें पुलिस लाइन से रामनगर स्थानांतरित किया गया है। नवागत थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद रामनगर थाना चौराहे से लेकर अस्पताल चौराहे तक फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का संदेश दिया।