डुमरिया: डुमरिया में गुमटी का ताला तोड़कर 20 हजार की चोरी, ग्रामीणों में दहशत
Dumaria, Gaya | Jul 29, 2026 गया जिले के डुमरिया–पटना स्टेट हाईवे-69 पर मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई, जब गुमटी संचालक संजय लाल दुकान खोलने पहुंचे।पीड़ित के अनुसार चोर गुटखा, सिगरेट, पेट्रोल समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद