शिवहर: बागमती प्रमंडल मैदान शिवहर में 16 और 17 फरवरी को विराट हिंदू संत सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन
बागमती प्रमंडल मैदान शिवहर में 16 और 17 फरवरी को विराट हिंदू संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी योगी अखिलेश्वर दास ने दी है।बागमती प्रमंडल के मैदान में होने वाले दो दिवसीय विराट हिंदू संत सम्मेलन में गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर समेत 2000 से अधिक संत भाग लेंगे। सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।