शिवहर: नगर थाना पुलिस ने सुगिया कटसरी से 27 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करने के दौरान सुगिया कटसरी गाँव से 27 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया है की गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई किया है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम दिलीप कुमार है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.