शिवहर: जहाँगीपुर में विशेष कैम्प का हुआ आयोजन, बीडीओ प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में 40 मामला का हुआ निपटारा
जहाँगीपुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया गया था. बीडीओ प्रदीप कुमार झा ने बताया की आज के विशेष कैम्प में 40 लोगो की समस्या का निदान किया गया है. विशेष कैम्प में कन्या विवाह, खाता सुधार, आधार से खाता लिंक, पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंतोष्ठी, कुष्ठ कल्याण योजना, राशन कार्ड, बाल विकास परियोजना से संबंधित मामला आया था जिसका समाधान किया गया है.